Showing posts with label brave rajputs. Show all posts
Showing posts with label brave rajputs. Show all posts

Monday, 21 August 2017

Top 10 latest hindi rajputana status 2017

Top 10 latest hindi rajputana status 2017

Jay mataki hukum, baisaa, and banna read the best collection of rajputana status in hindi. rajputitude status for rajput boys girls and hukum. jay rajputana
अभी तक हम इतने भी मामूली नहीं हुये कि,
किसी के दिल में बसना चाहे और वो इनकार कर दे।
शुक्र है तलवारें म्यान के अन्दर है,
वरना जो टिक सके हमारें सामने वो सर कहाँ।
भायो अमे राजपुताना छी, दिल ना भोलानियत ना साफ,
पन खोपड़ी हटे ऐटले , बधाई ना बाप।
ना चाँद की चाहत ना तारों की फरमाईश
हर जन्म राजपूती धर्म ही मिले बस यही मेरी ख्वाईश।
उठो क्षत्रियों खोलो पंखों को यह ज़माना सिर्फ उड़ान देखता है,
जमीन पर खाली बैठ कर तो इंसान सिर्फ आसमान देखता है।
हजारों से भिङ गया क्षत्रिय अकेला पर कभी डरा नहीं
शिर कट गिरे धरन पर पर कर्ज चुकाने से पहले क्षत्रिय कभी मरा नहीं।
हौसलें हो अगर बुलंद तो मुट्ठी में हर मुकाम है,
मुश्किलें और मुसीबतें तो जिंदगी में आम है।
जिस दिन राजपूतों की सरकार बन गई ना तो..
अयोध्या में राम मन्दिर क्या. पाकिस्तान में भी माँ भवानी का थान बना देगें।
रखते हैं ‪‎मूछो‬ को ताव देकर , यारी निभाते हैं जान देकर,
खौफ खाती है ‪‎दुनिया‬ हमसे, क्योंकि हम जीते है ‪‎शेरो‬ की दहाड़ लेकर।
ना हम केसरिया रंग छोड़ सकतेहैं
ना ही जीने का ढंग छोड़ सकते है,
क्षत्रिय है हम
न ‪Attitude ए दबंग छोड़‬ सकतेहै
न ही ‪#‎ जंग ए Rajputana छोड़‬ सकते है।

Friday, 23 June 2017

story of brave rajput jaitsingh chundawat

जैतसिंह चुण्डावत- मुक़ाबला जीतने हेतु इस वीर ने स्वयं अपना सिर काटकर फेंका था दुर्ग में


मेवाड़ के महाराणा अमरसिंह की सेना में ,विशेष पराक्रमी होने के कारण “चुण्डावत” खांप के वीरों को ही “हरावल”(युद्ध भूमि में अग्रिम पंक्ति) में रहने का गौरव प्राप्त था व वे उसे अपना अधिकार समझते थे। किन्तु “शक्तावत” खांप के वीर राजपूत भी कम पराक्रमी नहीं थे। उनके हृदय में भी यह अरमान जागृत हुआ कि युद्ध क्षेत्र में मृत्यु से पहला मुकाबला हमारा होना चाहिए। अपनी इस महत्वाकांक्षा को महाराणा अमरसिंह के समक्ष रखते हुए शक्तावत वीरों ने कहा कि हम चुंडावतों से त्याग,बलिदान व शौर्य में किसी भी प्रकार कम नहीं है। अत: हरावल में रहने का अधिकार हमें मिलना चाहिए।

उन्टाला दुर्ग में प्रवेश

मृत्यु से पाणिग्रहण होने वाली इस अदभूत प्रतिस्पर्धा को देखकर महाराणा धर्म-संकट में पड़ गए | किस पक्ष को अधिक पराक्रमी मानकर हरावल में रहने का अधिकार दिया जाय ? इसका निर्णय करने के लिए उन्होंने एक कसौटी तय की ,जिसके अनुसार यह निश्चित किया गया कि दोनों दल उन्टाला दुर्ग (जो कि बादशाह जहाँगीर के अधीन था और फतेहपुर का नबाब समस खां वहां का किलेदार था) पर प्रथक-प्रथक दिशा से एक साथ आक्रमण करेंगे व जिस दल का व्यक्ति पहले दुर्ग में प्रवेश करेगा उसे ही हरावल में रहने का अधिकार दिया जायेगा।
बस ! फिर क्या था ? प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए मौत को ललकारते हुए दोनों ही दलों के रण-बांकुरों ने उन्टाला दुर्ग पर आक्रमण कर दिया। शक्तावत वीर दुर्ग के फाटक के पास पहुँच कर उसे तोड़ने का प्रयास करने लगे तो चुंडावत वीरों ने समीप ही दुर्ग की दीवार पर कबंध डालकर उस पर चढ़ने का प्रयास शुरू किया। इधर शक्तावतों ने जब दुर्ग के फाटक को तोड़ने के लिए फाटक पर हाथी को टक्कर देने के लिए आगे बढाया तो फाटक में लगे हुए तीक्षण शूलों से सहम कर हाथी पीछे हट गया।

बल्लू शक्तावत की वीरता

यह देख शक्तावतों का सरदार बल्लू शक्तावत ,अदभूत बलिदान का उदहारण प्रस्तुत करते हुए फाटक के शूलों पर सीना अड़ाकर खड़ा हो गया व महावत को हाथी से अपने शरीर पर टक्कर दिलाने को कहा जिससे कि हाथी शूलों के भय से पीछे न हटे। एक बार तो महावत सहम गया ,किन्तु फिर “वीर बल्लू” के मृत्यु से भी भयानक क्रोधपूर्ण आदेश की पालना करते हुए उसने हाथी से टक्कर मारी जिसके परिणामस्वरूप फाटक में लगे हुए शूल वीर बल्लू शक्तावत के सीने में बिंध गए और वह वीर-गति को प्राप्त हो गया। किन्तु उसके साथ ही दुर्ग का फाटक भी टूट गया।

जैतसिंह चुण्डावत की वीरता

दूसरी और चूंडावतों के सरदार जैतसिंह चुण्डावत ने जब यह देखा कि फाटक टूटने ही वाला है तो उसने पहले दुर्ग में पहुँचने की शर्त जितने के उद्देश्य से अपने साथी को कहा कि “मेरा सिर काटकर दुर्ग की दीवार के ऊपर से दुर्ग के अन्दर फेंक दो।” साथी जब ऐसा करने में सहम गया तो उसने स्वयं अपना मस्तक काटकर दुर्ग में फेंक दिया।
फाटक तोड़कर जैसे ही शक्तावत वीरों के दल ने दुर्ग में प्रवेश किया ,उससे पहले ही चुण्डावत सरदार का कटा मस्तक दुर्ग के अन्दर मौजूद था। इस प्रकार चूंडावतों ने अपना हरावल में रहने का अधिकार अदभूत बलिदान देकर कायम रखा।